धीरेन्द्र भाटी // जोधपुर // मिसज़ इंडिया इंटर्नैशनल सिद्धि जौहरी द्वारा किया गया “नीर”मूवी का लॉंच


बरखा फ़िल्म प्रडक्शन बैनर तले बनी शाॅर्ट मूवी नीर को कल रिलीज किया गया। फ़िल्म का लॉंच मिसज़ इंडिया इंटर्नैशनल सिद्धि जौहरी द्वारा वर्चूअली किया गया। फिल्म का निर्देशन कुलदीप व्यास ने किया है और मुख्य भूमिका आशीष पुरोहित ने निभाई है। निर्देशक कुलदीप व्यास ने बताया कि जल के आने वाले संकट को देखते हुए जल संरक्षण की जनजागरुकता फैलाने के लिए यह मूवी बनाई गयी है जिसमें दर्शाया गया है कि यदि समय रहते पानी को संजोकर नहीं रखा गया तो आने वालो समय बहुत ही भयावह हो सकता है। इस फिल्म की सिद्वि जौहरी ने भी काफी सराहना कर शहरवासियों से यह फिल्म देखने एवं इसमे दिये गए संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...