हमीरपुर// एक बार फिर पुलिस विभाग हुआ शर्मसार


एसपी स्टेनो संतोष कुमार ने महिला दरोगा को दी भद्दी-भद्दी गालियां।


राठ/हमीरपुर। महिला सुरक्षा की दावा करने वाले, प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने वाले, अपराध मुक्त प्रशासन का वादा करने वाले, महिलाओं के लिए टास्क फोर्स बनाने वाले, आज उसी उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला अधिकारी न्याय के लिए भटक रही है। उसके साथ छेड़खानी होती है फिर बाद में मीडिया से बात करने से रोका जाता है। वाह योगी जी क्या बात है, आपकी पुलिस का यह हाल... अगर एक महिला पुलिस अधिकारी का ये हाल हो सकता है तो प्रदेश में रहने वाले आधी आबादी का क्या हाल होगा। खुलेआम गुंडे सड़कों पर छेड़खानी करते हैं, आप महिलाओं को पेट्रोलिंग के लिए भेजते हैं, महिला पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया लेकिन आज आप ही के विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी उन महिलाओं का शोषण करने और कराने में जुटे हैं। उनको मीडिया से दूर किया जा रहा है। योगी जी यह तो बता दीजिए कि आखिरकार अगर आधी आबादी में सुरक्षा करने वाले उन महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की बाकी महिलाओं के क्या हाल होंगे। याद होगा पूर्व की अखिलेश सरकार की कानून व्यवस्था को कोस-कोस कर प्रदेश की सियासत में आपने अपनी कुर्सी जमाई। आज हमीरपुर की एक महिला दरोगा न्याय की गुहार लगा रही है तो आपके ही बड़े बड़े अधिकारी उसकी ज़ुबान बन्द करवाने में चले हैं। पहले तो महिला दरोगा को उसी के कमरे में बंद कर दिया गया, मीडिया से मिलने नहीं दिया गया। बाद में अपनी फजीहत होते देख बमुश्किल महिला दरोगा को मीडिया में आने दिया गया। महिला दरोगा की जुबान लड़खड़ा रही है, उनको नौकरी जाने का खतरा है तो दूसरी तरफ अपनी आबरू बचाने की फिकर। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन अबतक कोई कार्यवाई नहीं हुई।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...