बाड़मेर // वसुंधरा रसोई से मोदी और नड्डा के पोस्टर भी गायब

अशरफ मारोठी //बाडमेर जिला ब्यूरो हेड// 

अन्नपूर्णा रसोई में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ तो वसुंधरा रसोई में संगठन के केवल 4-5 पूर्व नेता; फिर भी दावे एकजुटता के


l राजस्थान में सियासत को लेकर बीजेपी में गुटबाजी अब तक राजधानी तथा कुछ जिलों में देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यह गुटबाजी जिला स्तर तक पहुंच गई है। ज़िले के बीजेपी संगठन द्वारा पिछले करीब 12 दिनों से अन्नपूर्णा रसोई चलाई जा रही है। इस रसोई से अस्पताल में मरीज़ों, उनके परिजनों को खाने के किट बांटे जा रहे हैं।

वहीं तीन दिन पहले 8-10 पूर्व संगठन के नेताओं ने वसुंधरा का पोस्टर लगाकर वसुधंरा जन रसोई शुरू की गई है। इस रसोई में बीजेपी गायब है। वसुंधरा जन रसोई बैनर से मोदी, शाह, पूनियां गायब हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष गुटबाजी की बात को नकार रहे हैं।

बीजेपी में गुटबाजी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, संगठन के नेताओ, विधायकों, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों के बीच लंबे समय से चल रही है। अब गुटबाजी का असर बाड़मेर में देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में अभी दो रसोई चल रही है। एक अन्नपूर्णा रसोई तो दूसरी वसुंधरा रसोई। अन्नपूर्णा रसोई बीजेपी के नगर मडल संगठन द्वारा चलाई जा रही है। इसके शुंभारम्भ पर केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पूर्व यूआईटी अध्यक्षा डॉ प्रियंका चौधरी ने की थी। अन्नपूर्णा रसोई से अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों को भोजन किट दिए जा रहे थे।

वही, वसुंधरा रसोई 28 मई को भामाशाह पीयूष डोसी, एडवोकेट रमेश गौड़ द्वारा शुरू की गई थी। यह रसोई जिला अस्पताल के बाहर लगाई गई है जरूरतमंदों को वहीं खाना खिलाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष लादूराम मेघवाल का कहना है कि अन्नपूर्णा रसोई और वसुंधरा रसोई दोनों भाजपा की हैं।

वसुंधरा रसोई पर लगे बैनर में कमल का फूल भी नहीं है, पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के फोटो भी गायब हैं। बैनर पर वसुधंरा के तीन फ़ोटो लगे हुए हैं। बैनर पर लिखा है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया लिखा है। वसुंधरा रसोई में भी अस्पताल के सामने जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है।


बीजेपी जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल का कहना है कि हमारे मण्डल अध्यक्ष और पदाधिकारी अलग-अलग सेवा का काम कर रह हैं। वसुंधरा रसोई भी भाजपा द्वारा ही चलाई जा रही है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अलग-अलग सेवा का काम कर रहे हैं।   






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...