जोधपुर // सादर प्रकार्शनार्थ ड़ॉ सूरज प्रकाश और बंकिम चंद्र की जयंती मनाई

भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा और भारत विकास संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में   प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा के सानिध्य में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के रचयेता परम श्रद्धेय श्री  बंकिमचन्द्र चटर्जी और भारत विकास परिषद् के संस्थापक परम श्रद्धेय ड़ॉ  सूरज प्रकाश की जयंती परिषद की ड़ाऐग्नॉस्टिक लैब गीता भवन के पीछे मनाई गई और डॉ साहिब की शताब्दी वर्ष की शुरुआत की गई। मुख्य शाखा अध्यक्ष ड़ॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि प्रान्तीय अध्यक्ष ने ड़ॉ  सूरज प्रकाश  की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा प्रान्तीय संरक्षक श्री शशि कुमार बिरला ने बंकिमचन्द्र चटर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम गीत गाकर किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने दोनों की जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होने कहा की बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बंगला के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' उनकी ही रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रान्तिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया था साथ ही ड़ॉ सूरज प्रकाश के जीवन परिचय व उनके संपूर्ण व्यक्तित्व और परिषद के मूल उद‌्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान जोधपुर जिला प्रमुख श्री लोकेश कुमार मित्तल, हरि माहेश्वरी, अध्यक्ष ड़ॉ प्रभात माथुर, उपाध्यक्ष किशन दास बिरला, सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा, वित्तसचिव पुखराज फोफलिया, ड़ॉ कन्चन लाल माथुर आदि मौजूद रहे और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।                           डॉ प्रभात माथुर अध्यक्ष 9414127687                                                सुरेश चन्द्र भूतड़ा सचिव 9414134130                      पुखराज फोफलिया वित्तसचिव  9829022015 



 रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...