इटावा // दो सगी बहनों की ट्रेन से कट कर हुई मौत

शारिक अंसारी //

इटावा शहर के फर्रुखाबाद फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दो सगी बहनों के शव मिले। परिजनों ने दोनों को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद प्रताड़ित किए जाने के कारण खुदकुशी की बात कही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लड़कियों के परिवार में एक दिन पहले ही चचेरी बहन की शादी हुई थी।


चौबिया थाना क्षेत्र के बनी हरदू के रहने वाले अशोक कुमार की बेटी नैम्सी(18) व दीक्षा (16) सोमवार की शाम को घर से अचानक लापता हो गईं थीं। परिवार के लोग खोजबीन करने में लगे थे और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि यहां शहर के फर्रुखाबाद फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दो लड़कियों के शव मिले हैं। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो दोनों की शिनाख्त नैन्सी व दीक्षा के रूप में की गई। पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनके परिवार में रविवार को बरात आई थी और सोमवार को विदाई हुई थी। सोमवार की शाम को ही दोनों बेटियां अचानक चलीं गईं। उनका आरोप है कि गांव के ही दो लड़के बहनों को बहला फुसलाकर ले गए, बाद में दोनों को प्रताड़ित किया, इसी से क्षुब्ध होकर दोनों ने खुदकुशी की है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। जीआरपी के एसएसआई सुरेशचंद्र ने बताया कि डाउन लाइन पर दोनों के शव बरामद किए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी की है। मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि लड़कियां अपने 8 भाई बहनों में सबसे छोटीं थीं। एसएसआई ने बताया कि दोनों के एक साथ खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है।  










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...