अजमेर//महेश नवमी पर लॉयंस उमंग ने उपलब्ध कराया जीवों को पौष्टिक आहार


अजमेर। लॉयंस क्लब अजमेर उमंग एवं ह्यूमन राइट वोईस संस्था व राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में दैनिक जीवन सेवा कार्यक्रम के तहत पुष्कर आदि गौशाला पुष्कर रोड में क़रीब 225 गौमाताओं को पांच मन हरा चारा रज़का व गुड़ तथा फव्वारा चौराहा स्थित कबूतर शाला में कबूतरों को एक बोरी मक्की अर्पण कर जीव सेवा की गई। क्लब अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स लॉयन राजकुमार गर्ग के अनुसार सेवा कार्य के दौरान लॉयन इशिका नानकानी ने कहा कि महेश नवमी के दिन जीव सेवा से जीवन में कई प्रकार से सफलता प्राप्त होती है।

क्लब सचिव लॉयन राजेंद्र कुमार ठाड़ा ने बताया कि लॉयन अनिल गर्ग व मनोज नानकानी के संयोजन में सेवा कार्यों में गौभक्त लॉयन रेखा मनीष बंसल, चन्दा दीपक दोसी आदि ने अपने हाथों से ग़ौमाताओं को हरा चारा, गुड़ व कबूतरों को मक्की अर्पण कर मुस्कुराहट के साथ आत्मसंतुष्टि प्राप्त की।

क्लब कोषाध्यक्ष संदीप दोसी ने सभी सहयोगियों को आभार प्रकट किया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...