अजमेर // जिले में लॉकडाउन की होगी सख्ती से पालना

           हीरालाल नील  //

  जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी और इंसीडेंट कमाण्डरों को जन अनुशासन मोडिफाइड लॉकडाउन की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाजारों को खोलने, यातायात और अन्य उपायों पर पूरी सर्तकता से निगरानी रहेगी।

           जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने जिला पुलिस, सभी अतिरिक्ति जिला मजिस्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारी, प्रभारी अधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट संबंधी नई गाइडलान लागू की है। इसके तहत दिए गए निर्देशों की पालना कराएं। 

           उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में फील्ड में रहें। जहां भी सरकार के निर्देशों की अवहेलना हो रही है, वहां मॉनिटरिंग और कार्यवाही करें। अनुमत श्रेणी के अतिरिक्त गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। साथ ही भीड़ को भी एकत्र नहीं होने दिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...