अजमेर // जीवसेवा से मिलती आत्मसंतुष्टि गऊमाताओं व कबूतरों को पौष्टिक आहार

………………………………………………………………

अजमेर। लॉयंस क्लब अजमेर उमंग एवं ह्यूमन राइट वोईस संस्था व राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में पुष्कर आदि गौशाला पुष्कर रोड में क़रीब 225 गौमाताओं को पन्द्रह मन हरा चारा रज़का व गुड़ तथा कबूतरों को 25 किलो मक्की  प्रेम पूर्वक अर्पण कर जीव सेवा की।  क्लब अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स लॉयन राजकुमार गर्ग के अनुसार लॉयन मनोज नानकानी ने कहा कि जीव सेवा से मनुष्य को आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है।

क्लब सचिव लॉयन राजेंद्र कुमार ठाड़ा ने बताया कि लॉयन अनिल गर्ग व रजत गुप्ता के संयोजन में आज के दिन सेवा कार्यों में गौभक्त लॉयन इशिका नानकानी, मोनिका गुप्ता आदि ने अपने हाथों से ग़ौमाताओं को हरा चारा, गुड़ तथा कबूतरों को मक्की अर्पण करके आत्मसंतुष्टि प्राप्त करी।

क्लब कोषाध्यक्ष संदीप दोसी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...