श्योपुर //विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सविंदा कर्मचारी बैठे हडताल पर ,कटोरा लेकर माँगी भीख

 दिलीप कुशवाह //

 श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर में संविदा स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं  वहीं उनके साथ कोविड 19 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं।

जिससे विजयपुर में स्वास्थ सेवाएं चरमरा गयी है।अपनी माँगो को सरकार से मनमाने के लिए आज भी उनकी हड़ताल जारी रही साथ ही नगर मे घूम कर भीख भी मांगी 


संविदा कर्मचारियो के हड़ताल पर चले जाने से  विजयपुर में वैक्सीनेशन व सैंपलिंग का कार्य पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है।


वहीं संविधा स्वास्थ कर्मचारीयो एवं कोविड 19 में कार्यरत कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थाई स्वास्थ कर्मचारी घोषित किया जाए। 

इस हड़ताल से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त सेवाएं 

लैब, फार्मेसी, ओपीडी, कोविड वैक्सीनेशन, सैंपलिंग सभी प्रभावित हुई इस हड़ताल में एमटीएस साहिद कुर्रेशी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, कोविड प्रभारी अमित,आरबीएसके डॉ खरे, लैब टैक्नीशियन लेखराज कौशल, दीवान सिंह राजौरिया फार्मेसी आदि उपस्थित रहे


इनका कहना है कि

विजयपुर मे स्थाई  स्वस्थ कर्मचारी न होने के कारण

शासन ने कोविड वालों की नियुक्ति की है इन सभी लोगो के हड़ताल पर चले जाने से वैक्सीनेशन के कार्य के साथ अस्पताल मे भी मरीजो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है हमने इन लोगो की समस्या को उच्च अधिकारियो को प्रेषत कर दिया है 

बीएमओ ओपी वर्मा विजयपुर    



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...