गौपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरूवार को सिद्ध नाथ महादेव स्थित बाबा नेपाली गौ शाला में गौ भक्तो के सहयोग से दो बड़ी गाड़ी हरा चारा तथा गुड़ खिलाया गया। साथ ही वानरों को केले और तरबूज खिलाए गए। सुमेर सिंह टाक ने बताया कि बिना गौ सेवा मनुष्य जीवन बेकार है। इसलिए हर घर में गौ माता होनी चाहिए या फिर गौ शाला में जाकर गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान सुमेर सिंह टाक, धोकल राम प्रजापत, गणेश राम गुर्जर, नितीन आसवानी, नरेश टाक, जितेंद्र सोलंकी, श्याम चौधरी, विक्रम सिंह, मदन सिंह राजपुरोहित, इंद्रा राम, तुषार, तिलक, मनीष सहित कई गौ भक्तों ने सहयोग किया।
रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी जोधपुर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें