बिहार विधायक सह पूर्व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने सामुदायिक रसोई एवं अनुमंडलीय अस्पताल का किये निरीक्षण।

 अखिलेश्वर झा  //

पकड़ीदयाल।नगर पंचायत क्षेत्र के मिडिल स्कूल परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह किया।निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच को लेकर विधायक राणा रणधीर सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रविंद्र ने भोजन कर गुणवत्ता की जांच किये।

विधायक श्री सिंह ने बताया कि सामुदायिक रसोई कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु बिहार सरकार द्वारा लगाये गये लॉक डाउन के दौरान गरीब, निराश्रित मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला कर्मी एवं उनके परिजनों के लिए सुबह-शाम का निःशुल्क भोजन की व्यवस्था किया गया है।

विधायक राणा रणधीर सिंह ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय को निर्देश दिया है कि ऐसे गरीब-असहाय जिनको भोजन नहीं मिल पा रहा है,उनको भोजन उपलब्ध कराने का काम करें।भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है।

सामुदायिक रसोई के निरीक्षण के बाद पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के बाद बताया कि जिला का यह पहला अस्पताल होगा जिसमें ऑक्सीजन प्लांट बनने का कार्य हो रहा है।करीब एक माह के अंदर ऑक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो जायेगा।

मौके पर एसडीओ कुमार रविन्द्र, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह भाजपा नेता राजेश जायसवाल"पप्पू",भाजपा जिलाउपाध्यक्ष चुन्नू सिंह,नीतीश सर्राफ़,प्रखंड अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश राम,वार्ड पार्षद पुत्र सुबोध कुमार सिंह,रामबाबू प्रसाद,अरविंद झा आदि उपस्थित रहें। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...