धीरेन्द्र भाटी //
भारतीय जनता पार्टी व भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के गौरवमय सात साल पुर्ण होने पर आज सेवा दिवस के रुप मै मनाया गया जिसके तहत रक्त दान शिविर का आयोजन ओसिया विधान सभा का विष्णु हॉस्पिटल मे रखा गया रक्त दान शिविर का शुभारंभ पुर्व कैबिनेट मत्री शम्भूसिह खेतासर व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात् जगराम जी विशनोई के सानिध्य मै आयोजित हुआ ।शिविर के मंडल संयोजक युवा नेता जितेंद्र पंचारिया ने बताया कि रक्तदान शिविर मै रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व 60 युवाओ ने रक्तदान किया । कार्यकर्म मै मडल अध्यक्ष हनुमान सोनी ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्रवण चौधरी महामंत्री मनोहर सामराऊ अमरचंद श्रीमाली, धर्माराम मेघवाल, थोब मंडल अध्यक्ष मुल सिह राजपुरोहित ,तिंवरी मंडल अध्यक्ष पूनमचंद दाधीच ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तापु युवा मोर्चा ओसियां अध्यक्ष करण सिंह धुंधाड़ा रामनिवास हाणिया, मीडिया प्रभारी सत्यवीर भाखरी संगठन मंडल प्रभारी रमेश विश्नोई, स्वरूप भूतड़ा बाबूदास धुंधाड़ा लक्ष्मण ओझा ,मादाराम ,सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया | कार्यक्रम के समापन में मंडल अध्यक्ष हनुमान सोनी ने सभी रक्तदाताओ व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रकट किया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें