पवन अग्रवाल//
जनपद मुजफ्फरनगर में आज कोतवाली क्षेत्र के रुहाना टोल प्लाजा को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आदेशानुसार किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने 2 घंटे तक रुहाना टोल को फ्री रखा सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में सभी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रुहाना टोल को फ्री कराया विकास शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद में प्रसासन ने किसानों पर मुकदमे और नोटिस जारी किए थे उनके विरोध में यह टोल फ्री कराया गया है वही जैसे ही रुहाना टोल फ्री होने की जानकारी प्रसासन को लगी तो हड़कम्प मच गया आनन फानन में मौके पर एडीएम प्रशासन एसडीएम सदर एसपी सिटी सीओ सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ टोल प्लाजा पर पहुंच गए और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मान मनोव्वल में लगे रहे वही अधिकारीयो के समझाने पर किसानों ने पुनः धरना देते हुए टोल फ्री खत्म करा दिया वही मौके पर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा सहित बिट्टू त्यागी दानिश प्रधान कुशलवीर ठाकुर ब्रजपाल ठाकुर मदन ठाकुर नीटू ठाकुर बबलू त्यागी सुशील ठाकुर मनोज त्यागी अमित त्यागीआदि किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें