इटावा कुछ लोगो ने एक युवक को घेर कर गोली मार दी।गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं

इटावा से शारिक अंसारी की रिपोर्ट //

 इटावा कुछ लोगो ने एक युवक को घेर कर गोली मार दी।गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

 यह सनसनीखेज घटना,इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास कॉलोनी की है।स्थानीय चर्चाओं का अनुसार,पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी हमलावरो ने 25 वर्षीय सत्यम तोमर को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल सत्यम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार शुरू कर दिया गया है।इस घटना के संदर्भ में अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व जय भारत कॉलोनी में दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ था।जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों को पर की थी 151 कि कार्यवाही की थी।लोगो के कयास हैं कि इसी विवाद के चलते सत्यम पर गोलियों से हमला किया गया है।

इस घटना को लेकर एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह बेहद गम्भीर हैं।उन्होंने हमलावरो की तलाश में छापेमारी शुरू करवा दी है।उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि पुलिस बहुत जल्द हमलावरो को गिरफ्तार कर लेगी।

 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...