जोधपुर // मोदी सरकार के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस सेवादल का हस्ताक्षर अभियान

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा देश में बढ़ती पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ सांघी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।


जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कांग्रेस सेवादल के स्वंय सेवकों ने मोदी सरकार की कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।


हरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार को 2013 और आज 2021 के बीच की कीमतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता की विगत 7 वर्षों में आय कम हुई, बेरोजगारी बढी तथा कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता का जीवन दूभर कर दिया।चारों तरफ गरीबों में हाहाकार मचा हे। सरकार हठधर्मिता छोड़ते हुए अपने पुराने वादों को याद करके बढी कीमतों को कम करके आमजन को राहत प्रदान करें।


कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार की कङी आलोचना की। नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार व पूर्व महापौर रामेश्वर दाधिच ने मोदी को याद दिलाया कि आप महंगाई घटाने के नाम पर जनता से चुनकर आए। वे अपना वादा निभाए। इस अवसर पर रीको के निर्देशक सुनील परिहार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश बोराणा ने चेतावनी भरे लहजे में केंद्र सरकार को जनता की आवाज सुनने को कहा।


इस अवसर पर पीसीसी उपाध्यक्ष सोहनलाल जांगिड़, ओमप्रकाश चंदेल, शारदा चौधरी, महामंत्री आनंद सिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, वरिष्ठ शांतिप्रसाद हर्ष, जगदीश दाधिच, बाबुलाल पंवार, जगदीश सांखला, गीता बरवङ, सुरेंद्र कंवर, प्रेम कंवर, रुबीना खान, अजय त्रिवेदी, किरण गहलोत, निर्मला राजपुरोहित, विजयलक्ष्मी पटेल उपस्थित हुए।


सेवादल के युसुफ नागौरी, ओम परिहार एलआईसी, माधोसिंह गहलोत, पार्षद विजय परिहार, कयूम मुरेशी, विजय रामावत, हस्तीमल चावङा, तुराब अंसारी, अशोक सोलंकी, अनिश मंसुरी, सोहन गरवा, नीरज खींची, चेतन चौहान, ताराचन्द गोराणा, पंकज शर्मा, अजीज, ताहिर, लियाकत लौहार, सलमान मेहर, सुधीर सामरिया, पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद, पार्षद गिरधारी सिंह केतु, अख्तर खान, सिंधी, असलम खान, मनीष लोढा, फिरोज फेम, हाजी शेर मोहम्मद, नदीम लाला, सीमा गोस्वामी, रविंद्र सोलंकी, ओमसिंह, लवजीत चौहान, नेमीचंद, चांद मोहम्मद, राजु इस्तियांक, जावेद जाय, विनय आर्य, महेंद्र शर्मा, पंकज जांगिड़, अजीत जावा, विनोद तेजी, सत्यनारायण गौङ, सिद्धार्थ व्यास, अनुप पुरोहित, साबिर पठान, राजेन्द्र राठौड़, इमरान, सुमीत, पारों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में पीसीसी उपाध्यक्ष सोहनलाल जांगिड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।






प्रेषक

हरेंद्र सिंह राठौड़

जिलाध्यक्ष

शहर जिला कांग्रेस सेवादल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई

  सुनक की पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता गंवाई: लेबर पार्टी को बहुमत, 392 सीटें जीतीं, कीर स्टार्मर होंगे अगले प्रधानमंत्री ब्रिटेन में लेबर पार...